हिलव्यू गार्डन सोसायटी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसायटी ( Hillview Garden Society) में RWA की ओर से गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित रासलीला का तृतीय दिवस पर लीलाओ की प्रस्तुति की गई। RWA महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन में आरडब्ल्यूए की तरफ से ब्रज वासियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी की अनेकों लीलाओं की प्रस्तुति करके पूरी सोसायटी का माहोल भव्य एवम् भक्तिमय कर दिया। पिछले तीन दिनों से हो रहे आयोजन में सोसायटीवासी एवं आसपास को सोसायटी गांव के लोगो ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर कृष्ण लीला का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष राकेश शर्मा , अमलेश शर्मा, मिहिर मिश्र, राहुल गुप्ता, अजय परासर , दिलीप , हरेंद्र बिष्ट, मुनीश गुप्ता, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र झा, के आलावा सोसाइटी के अनेकों निवासियों ने सहयोग किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More