NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt.) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 की अवधि 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी है। पूर्व में इस अभियान की अवधि 30 सितम्बर, 2023 तक थी। इस अवधि में आमजन नगरीय निकायों से संबन्धित कार्य करवा सकेंगे। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ( T. Ravikant) ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान की अवधि (31.03.2024) तक सभी निकायों (प्राधिकरण, न्यास, निगम, परिषद, पालिका) में प्राप्त ऑफलाईन व ऑनलाईन आवेदन पत्रा अथवा लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में अभियान अवधि में जारी की गई अधिसूचनाऐं, आदेश, परिपत्रा, स्पष्टीकरण तथा विभिन्न छूटें, शिथिलताऐं एवं शक्तियां यथावत लागू रहेंगी।



Post Views: 1,681
Users Today : 216
Total Users : 4563330
Views Today : 275
Total views : 4579665



