NCRkhabar@Jaipur. आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व जयपुर (Jaipur) एवं सीकर (Sikar) संभाग के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव गृह आनन्द कुमार ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ मतदान केन्द्रों का संयुक्त भ्रमण करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें, जिससे आम मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व संसाधन उपलब्ध रहेंगे, इनका समुचित उपयोग किया जाए। आनन्द कुमार ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रभावी तरीके से की जाए। उन्होंने अवैध शराब की जब्ती, लाईसेंसधारी शस्त्रों के जमा करने एवं नगदी के आवागमन को रोकने के लिए चुनाव आयोग एवं निर्धारित कानून के दायरे में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।





Users Today : 10
Total Users : 4580054
Views Today : 26
Total views : 4602112



