NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ( Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से सोमवार को शाहडोद गांव के सरकारी स्कूल ( Govt. School) में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रूचि श्रीवास्तव ( Dr Ruchi Shrivastava) ने विद्यार्थियों को बताया कि इस बदलते मौसम में हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीमारी हमें घेर लेती है तो उसका उपचार कैसे किया जा सकता है। डॉ रूचि श्रीवास्तव ने 325 विद्यार्थियों को रोग प्रतिरोधक दवाइयां व 145 बच्चों को अन्य बीमारियों से संबंधित दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, नीता अग्रवाल तथा सहायक के रूप में बंदिता व विद्यालय प्रबंधन की ओर से पूजा जांगिड़ तथा पूनम चौधरी उपस्थित थीं।

Users Today : 188
Total Users : 4563302
Views Today : 242
Total views : 4579632



