NCRihahar@Bhiwadi. भिवाड़ी में रविवार को जीएसएस में रखरखाव के कारण रवी को आठ घण्टे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी के सहायक अभियंता चंद्रेश शर्मा ने बताया कि 220 केवी जीएसएस व 132 केवी जीएसएस भिवाड़ी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर , 33 केवी फीडर व 132 केवी फीडर अति आवश्यक रखरखाव के चलते रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान भिवाड़ी व कहरानी औद्योगिक क्षेत्र, सांथलका, हरचंदपुर, घटाल, रीको चौक, नीलम चौक एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति 7 घण्टे बंद रहेगी।
Views: 582
Users Today : 15
Total Users : 4580059
Views Today : 36
Total views : 4602122



