NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे पर कर्मपुर गांव स्थित सूरज स्कूल (Suraj School) में स्पोर्ट्स अचीवर्स ( Sports Achievers) का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवाड़ी नगर परिषद के पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता अमित नाहटा ( parshad Amit Nahta) मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान सूरज ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक हरीश प्रसाद ( Mr Harish Prasad, Director Suraj Group Of Schools) भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहेंगे। सूरज स्कूल के प्राचार्य रमेश भाटिया (Ramesh Bhatia Principal) ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे आआयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध लेखकों की किताबों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।




Post Views: 719
Users Today : 219
Total Users : 4563333
Views Today : 279
Total views : 4579669



