डीएवी एचजेडएल जवारमाइन्स ने जीता सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब, मेजबान टीम रही उपविजेता, सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों ने किया क्वालीफाई

SHARE:

सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता की उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा, मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉल प्रशिक्षक जसवंत सिंह, पीआईएस की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा, सीबीएसई के टेक्निकल डेलिगेट डॉ अजीत नागर।

NCRkhabar.com@Bhiwadi. भिवाड़ी के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल (Presidency The International School) में आयोजित चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता (CBSE XIV Cluster Football Tournament) का खिताब डीएवी एचजेडएल जवारमाइन्स की टीम ने अपने नाम किया है। सोमवार को खेले गए फाईनल में डीएवी एचजेडएल जवारमाइन्स की टीम ने मेजबान प्रेसीडेंसी स्कूल को 2-0 से हराकर खिताबी जीत हासिल किया है। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा, प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा, सीबीएसई के टेक्निकल डेलिगेट डॉ अजीत नागर व प्रवक्ता भुवनेश दत्त व्यास ने विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम 15 नवंबर से केरल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में 80 टीमों ने लिया था हिस्सा

 प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि आज का दिन समापन समारोह से अधिक, एक जीत का जश्न था। उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान की 80 से अधिक टीमों की कड़ी मेहनत, धैर्य और टीम भावना का जश्न मनाया गया। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि जसवन्त सिंह, सेवानिवृत्त जिला फुटबॉल कोच, रेवाडी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। फुटबॉल कोच विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में डीएवी एचजेएल जावार र्माइंस ने स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल को 4-3 से हराया।  जीत लिया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल इंटरनेशनल स्कूल ने प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय को हराया। इस अवसर पर ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा, प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा, प्रवक्ता भुवनेश दत्त व्यास, सीबीएसई के टेक्निकल डेलिगेट डॉ अजीत नागर व आब्जर्वर सौरभ शर्मा, रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रशिक्षक चरण सिंह सहित अन्य कोच व रैफरी उपस्थित थे।
प्रेसिडेंसी स्कूल के खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का अवार्ड देते डॉ अजीत नागर व सौरभ शर्मा। साथ मे हैं ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा, प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा व पूर्व फुटबॉल कोच जसवंत सिंह।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 7
Users Today : 165
Total Users : 4563279
Views Today : 214
Total views : 4579604
Read More