NCRkhabar.com@Bhiwadi. मां काली पूजा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बंगाली समाज की ओर से कृष सिटी टपूकड़ा में शुक्रवार से चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माँ काली की पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के अलावा बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
जानिए किस दिन होगी कौनसी प्रतियोगिता
10-11 नवंबर (शाम 6 बजे से रात दस बजे) – सांस्कृतिक कार्यक्रम
12 नवंबर (रात 11 बजे) – पूजा व पुष्पांजलि।
रात साढ़े बारह बजे- प्रसाद वितरण।
13 नवंबर- सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह दस बजे व पुरस्कार वितरण सुबह 11 बजे व 3 बजे प्रतिमा विसर्जन।


Users Today : 58
Total Users : 153844
Views Today : 106
Views This Year : 70660
Total views : 243080



