
NCRkhabar@Bhiwadi/Jaipur. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में इन दिनों का तबादलों का दौर चल रहा है। भजनलाल सरकार ने गत गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 39 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए गए हैं। भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक एसओजी जयपुर के पद पर लगाया गया है। आईपीएस बेनीवाल को नीमकाथाना से तबादला कर भिवाड़ी एसपी लगाया गया है और खैरथल तिजारा एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बेनीवाल पूर्व में भिवाड़ी एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा कोटपूतली-बहरोड, अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा, ब्यावर, जालोर, पाली सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी) भी बदल दिए गए हैं।
डॉ विकास पाठक को पदोन्नत कर बनाया आईजी
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक आईपीएस प्रीति चंद्रा को डीआईजी आरएएसी से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, जयपुर आयुक्तालय में लगाया गया है जबकि उनके पति आईपीएस डॉ विकास पाठक को डीआईजी से पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। मनीष अग्रवाल-द्वितीय को उप महानिरीक्षक एस.ओ.जी से उप महानिरीक्षक आरएसी, जयपुर के पद पर लगाया गया है। अजमेर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (एसपी) चूनाराम जाट को एसपी पाली के पद पर भेजा है। कई अधिकारियों को पदोन्नति देकर एसपी से उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
-प्रीति चंद्रा : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, जयपुर आयुक्तालय
-डॉ विकास पाठक : पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर
-मनीष अग्रवाल-द्वितीय : उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी, जयपुर
-अजय सिंह : उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
-योगेश यादव : उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), पुलिस मुख्यालय, जयपुर
-देशमुख परिस अनिल : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर
-विकास शर्मा : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी, जयपुर
-डॉ राजीव पचार : उप महानिरीक्षक पुलिस, इन्टेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
-योगेश दाधीच : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर
-मनोज कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
-राजेन्द्र कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.डी.आर.एफ, जयपुर
-अभिषेक शिवहरे : परिसहाय, राज्यपाल, राजस्थान
-अनिल कुमार बेनीवाल – एसपी भिवाड़ी व खैरथल तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार।
-ज्येष्ठा मैत्रेयी – एसपी कोटपूतली बहरोड।
– सुजीत शंकर – एसपी गंगापुर सिटी।





Users Today : 242
Total Users : 4563356
Views Today : 305
Total views : 4579695



