
NCRkhabar@Bhiwadi. जिला प्रशासन ने खुले नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों को मेमो नोटिस जारी किया है। दो दिन में आदेश की पालना नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार रीको व राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल भिवाडी की सयुंक्त टीम, एसडीएम टपूकड़ा सहित पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षिक के साथ भिवाड़ी में औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए 4 इकाइयों को मेमो नोटिस जारी किए।
एसडीएम टपूकड़ा सत्यनारायण ने बताया कि मैसर्स फिनेस्टा बिल्डिंग सिस्टम,स्काटा, भार्गव पाथलैब, ओकैप इंडस्ट्री का राजस्व विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इन दौरान रीको व राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल भिवाडी की सयुंक्त टीम द्वारा जांच करने पर सभी 4 औद्योगिक इकाइयों में कनड्यूट पाइपलाइन के अलावा पानी डिस्चार्ज करने के अन्य स्रोत मिले।।इसके बाद चारों औद्योगिक इकाइयों को मेमो नोटिस जारी किया गया। मेमो नोटिस के तहत अन्य डिस्चार्ज स्रोतों को 2 दिन में बंद करने के निर्देश जारी किए।





Users Today : 10
Total Users : 4580054
Views Today : 26
Total views : 4602112



