स्वर्णकार समाज भिवाड़ी ने किया सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. स्वर्णकार समाज भिवाड़ी की ओर से शुक्रवार को बीएमए सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर प्राची सोनी एवं दीक्षा सोनी सहित दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा प्राची सोनी एवं दीक्षा सोनी का शील्ड, मेडल एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजस्थान टॉपर प्राची सोनी, बीड़ा आईएएस सलोनी खेमका एवं डीएसपी मुकेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडा सीईओ सलोनी खेमका, डीएसपी मुकेश चौधरी, अलवर जिला परिषद सदस्य नीलम सोनी, शीशराम सोनी जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव, मनोज सोनी (अध्यक्ष स्वर्णकार एवं सर्राफ एसोसिएशन भिवाड़ी), मुकेश सोनी लीलू तावडू ( पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा, ओमप्रकाश सोनी दिल्ली, नरेश कुमार दिल्ली, सुरेश सोनी बल्लभगढ़, राधेश्याम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष,  राजेंद्र सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सीताराम सोनी जयपुर संभाग प्रभारी, जगदीश सोनी अलवर जिला प्रभारी, राजेश सोनी खैरथल जिला प्रभारी, राजेंद्र सोनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विनय सोनी,, पुरंदर सोनी, देवेंद्र सोनी,  प्रमोद सोनी संरक्षक, राहुल बंसल कोषाध्यक्ष, कमल सोनी मीडिया प्रभारी, संजय सोनी सेक्रेटरी सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्वर्णकार समाज भिवाड़ी की ओर से बीएमए सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रा प्राची सोनी को सम्मानित करते अतिथि।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107
Read More