सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का खुलासा, पत्नी ने दो प्रेमियों से करवाई पति की हत्या

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. शेखपुर थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अवैध सम्बंध में बाधक बन रहे पति की हत्या करवाकर खुद का सुहाग उजाड़ दिया।

शेखपुर एसएचओ कमलेश कुमार ने बताया कि गत शुक्रवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि रामबास झोपडी कट से थोडा आगे सडक के किनारे एक व्यक्ति की लाश पडी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो रामबास झोपडी जाने वाले कट के नज़दीक सडक के किनारे पर तारबंदी के पास एक व्यक्ति की लाश लहुलुहान हालात में मिली। मृतक की गर्दन पर गम्भीर चोट का निशान था उसका काफी खुन बह चुका था। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल पर HR 24 AG 3672 की एक नम्बर प्लेट मिली जिस पर खुन लगा हुआ था जबकि थोड़ी दूरी पर खून लगा हुआ सफेद रंग का पतला तौलिया व काले रगं का हेलमेट पडा हुआ मिला। वहीं सैनी कृषि फार्म हाउस के सामने बिना नम्बरी एक्टिवा खडी मिली जिस पर खुन लगा हुआ था।

 

स्कूटी से हुई मृतक की पहचान

एसएचओ कमलेश कुमार ने बताया कि एक्टीवा न.HR 24 AG 3672 की मदद से वाहन मालिक की पहचान इन्द्रपाल (32) पुत्र कृष्ण कुमार जाट निवासी हंजीरी थाना चौपटा जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के निवास स्थान आनन्दा ग्रीन सोसाईटी बनबीरपुर थाना खुशखेडा पहुँचकर मृतक, मृतक की पत्नी व मुलजिमानो के बारे में पूछतांछ की तो पता चला कि मृतक के मोबाईल नम्बर पर आने वाले अंतिम कॉल करने वाले कुलदीप पुत्र महेन्द्र निवासी भाभलपुर पोस्ट ऑफिस बल्लभगढ जिला फरीदाबाद हाल किरायेदार आनन्दा ग्रीन सोसायटी की तलाश की गई तो वह और उसका साथी बालकान्त पुत्र कृष्णकान्त शर्मा निवासी 126 डी-1 लगेर हाउस प्रशान्ति नगर हैदराबाद (आध्रप्रदेश) हाल किरायेदार आनन्दा ग्रीन सोसायटी व मृतक की पत्नी शशि घटना के बाद से  फरार हैं। पुलिस ने आरोपी कुलदीप, बालकान्त व मृतक की पत्नी शशि को तलाश कर दस्तयाब कर पूछताछ करने पर पता चला कि  मृतक की पत्नी शशि से बालकान्त व कुलदीप के अवैध संबंध थे। इस कारण तीनो ने अवैध संबंधों में बाधा बने पड़े इन्द्रपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और घटना से 15 दिन पहले मृतक की पत्नी शशि को खुशखेडा ईलाके में एक कमरा दिला दिया। मृतक ने समझा कि उसकी पत्नी उसे छोड कर कही चली गई है। इसके बाद बालकान्त व कुलदीप ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत गत 28 जून को मृतक को झांसा दिया कि तिजारा मे एक बाबा है जो उसकी पत्नी का पता बता देंगे तथा रात्री के समय बालकान्त व कुलदीप मृतक को साथ में लेकर किसी बाबा के पास तिजारा के लिए मृतक की स्कुटी पर रवाना हुये तथा रात्री का समय होने पर रामबास झोपडी कट के पास सडक के किनारे मृतक इन्द्रपाल की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर फरार हो गये।

 

शेखपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121
Read More