

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे से रविवार को 22वीं श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) के लिए श्रद्धालुओं का जत्था नगर परिषद के पार्षद अमित नाहटा (Amit Nahata Counsellor MCB) के नेतृत्व में रवाना हुआ। जत्थे को बाबा भोलेनाथ के जयकारे के साथ रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) और नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सीए राकेश गुप्ता व श्रद्धालुओं के परिवारजनों ने रवाना किया। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले दल में पार्षद अमित नाहाटा, समाजसेवी राजवीर दायमा, हर्ष यादव, सुभाष व्यास, अनिल कुमार, दिलीप माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, दीपक संगाई व उमेश मालपानी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि इस साल 22वीं अमरनाथ यात्रा पर उनके साथ श्रद्धालु जा रहे हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद छह जुलाई को वापस भिवाड़ी आएंगे।




Views: 581
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



