
NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर ( Jaipur) में आयोजित राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 ( Rising Rajasthan Global Investment Summit) के उदघाटन समारोह का लाइव प्रसारण भिवाड़ी के एमएसएमई सेंटर (MSME Centre) में किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राईजिंग राजस्थान के अन्तर्गत एमओयू करने वाले विभिन्न उद्योगपतियों तथा उद्यमियों का धन्यवाद करने के साथ-साथ राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने का अनिवार्य संकल्प दोहाराया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने उपस्थित उद्यमियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। हमें इस क्षेत्र को और अधिक उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा। आज का यह समिट हमारी सोच को नई दिशा और उद्योगों के विकास को नई गति देगा। जिले में औद्योगिक विकास के लिए हरसंभव सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।”
जिले में निवेशकों के लिए तैयार हुआ सकरात्मक माहौल





Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107



