राज्य स्तरीय राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : MSMS Technology Centre में हुआ आयोजन, जिले के उद्योगपतियों और अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से लिया भाग

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर ( Jaipur) में आयोजित राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024  ( Rising Rajasthan Global Investment Summit) के उदघाटन समारोह का लाइव प्रसारण भिवाड़ी के एमएसएमई सेंटर (MSME Centre) में किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राईजिंग राजस्थान के अन्तर्गत एमओयू करने वाले विभिन्न उद्योगपतियों तथा उद्यमियों का धन्यवाद करने के साथ-साथ राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने का अनिवार्य संकल्प दोहाराया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने उपस्थित उद्यमियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। हमें इस क्षेत्र को और अधिक उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा। आज का यह समिट हमारी सोच को नई दिशा और उद्योगों के विकास को नई गति देगा। जिले में औद्योगिक विकास के लिए हरसंभव सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।”

जिले में निवेशकों के लिए तैयार हुआ सकरात्मक माहौल

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से जिले में निवेशकों के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है, और यह क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा। वीसी के माध्यम से उपस्थित उद्योगपतियों ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत योजनाओं और अवसरों की सराहना की। उन्होंने राजस्थान को एक अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीएम भिवाड़ी अश्विन के पंवार ,खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप दायमा व डीएमटी ग्रुप के निदेशक सुशील राजपूत सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं अधिकारी उपस्थित थे।
चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में राईजिंग राजस्थान का लाईव प्रसारण देखते जिला कलक्टर किशोर कुमार व अन्य अधिकारी एवं उद्यमी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More