
NCRkhabar@Bhiwadi.. जिला कलक्टर किशोर कुमार ने शुक्रवार को भिवाड़ी के फूलबाग और चौपानकी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने थानों के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले पुलिस बटालियन से सलामी ली। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का दौरा किया। उन्होंने बंदीगृह, मालखाना समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पिछले महीने दर्ज हुए मामलों की जानकारी लेते हुए उनके समाधान की स्थिति समीक्षा की। उन्होंने राज्य से बाहर के बने आम लाइसेंस को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने थाने में स्वीकृत पुलिस बल की संख्या और तैनात कर्मियों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में मुख्य रूप से दर्ज होने वाले मामलों और उनकी अपराधिक प्रकृति की जानकारी ली।
उप पंजीयन कार्यालय का भी किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने पुलिस थानों का निरीक्षण करने के बाद उप पंजीयन कार्यालय भिवाड़ी का जायजा लिया। उन्होंने गत वर्ष की वसूली में पूर्ण प्रयास करते हुए वसूली किया जाना सुनिश्चित करने तथा निर्धारित आय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु पूर्ण प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण प्रतिवेदन के बकाया आक्षेपों की अविलम्ब अनुपालना प्रेषित किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की कैटलॉग रजिस्टर में रिकॉर्ड का पूर्ण इन्द्राज किया जाए तथा रैण्डम मौका निरीक्षण का प्रतिशत बहुत कम पाये जाने पर शेष का शीघ्र मौका निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक रीको यूनिट प्रथम ज्ञानेंद्र शर्मा, जुडिशल शाखा प्रभारी विशाल गुप्ता, सामान्य शाखा प्रभारी आशीष तिवारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन: भिवाड़ी के पुलिस थानों व उपपंजीयक कार्यालय का निरीक्षण करते जिला कलक्टर।
Users Today : 45
Total Users : 143966
Views Today : 46
Views This Year : 58324
Total views : 230744



