सूरज स्कूल टपूकड़ा-भिवाड़ी में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

SHARE:

Education@ncrkhabar.com/ Bhiwadi. सूरज स्कूल, टपूकड़ा-भिवाड़ी की ओर से विद्यालय प्रांगण में “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी” का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  आर्यसंकल्प फाउंडेशन की लता शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सूरज स्कूल के 75 से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 12वीं कक्षा के 35 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिसमें इरफ़ान खान (97.8%), अमृता चौरसिया (96.6%), दिया फोसी (95.2%) जैसे टॉपर्स शामिल हैं। 10वीं कक्षा के भी 40 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिनमें अर्पित राज पाठक – 98.2 प्रतिशत, पलक यादव – 97.2 प्रतिशत, इशिका श्रीवास्तव – 97 प्रतिशत शामिल थे।

कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। बेहतरीन परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए गए, ताकि उनके योगदान की सराहना की जा सके और उन्हें प्रोत्साहन मिले। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के परिश्रम को मान्यता देना और सभी को प्रेरित करना था ताकि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा टॉपर्स को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य श्री रमेश भाटिया जी ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने फिर एक बार यह सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया। सूरज स्कूल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उसकी गुणवत्ता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 4 8 6 0
Users Today : 180
Total Users : 144860
Views Today : 212
Views This Year : 59384
Total views : 231804
Read More