भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह : अमित नाहटा जैन व उनकी टीम ने किया दायित्व ग्रहण

SHARE:

 

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा व अन्य पदाधिकारी।

NCRkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) की भिवाड़ी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें नए अध्यक्ष अमित नाहटा जैन (Amit Nahata Jain) को दायित्व ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर और समारोह अध्यक्ष क्षेत्रीय सचिव (वित्त, उत्तर-पश्चिम रीजन) राकेश गुप्ता, शपथ अधिकारी राकेश त्यागी (प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान उत्तर पूर्व), महेश मित्तल (संगठन मंत्री) व अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने किया। इस अवसर पर अमित नाहटा ने कहा कि भारत विकास परिषद मात्र एक संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसा विचार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी पहुंच नहीं होगी तब तक हमारा प्रयास अधूरा रहेगा। अमित नाहटा जैन ने इस पद को केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज को कुछ वापस करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने परिषद के पांच मूल मंत्रों – संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण – को अपनी कार्ययोजना का आधारशिला घोषित करते हुए कहा कि परिषद का प्रत्येक सदस्य एक दीपक के समान है, जो मिलकर समाज से अंधकार को दूर करेगा।

कार्यक्रम में चार्वी गर्ग की मनमोहक गणेश वंदना और अक्षिता सिंह के सुंदर नृत्य ने समां बांध दिया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश सोनी ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। पूर्व कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से नवीन कार्यकारिणी को अपना चार्टर सौंपा।
शपथ अधिकारी एवं प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी ने वर्ष 2025-26 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पांचों शाखा संयोजकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने परिषद के पाँच सूत्रों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीए राकेश गुप्ता ने परिषद के मुख्य उद्देश्यों पर जोर दिया, जबकि मुख्य अतिथि लाखन सिंह गुर्जर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने गतिशीलता को विकास का मूलमंत्र बताते हुए सभी को दीपक की तरह दूसरों के जीवन से अंधकार दूर करने का आह्वान किया।
परिषद सचिव सुनीता यादव ने पिछले वर्ष की उल्लेखनीय परियोजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, और सचिव अनिल सिंघल ने वर्ष 2025-26 के लिए परिषद की महत्वाकांक्षी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. नवनीता शर्मा और अभिलाषा ने अपने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, शाखा संरक्षक हरिराम शर्मा, आरसी जैन, डीके गोयल, डॉ. नीरज अग्रवाल, जसवीर चौधरी, रामनारायण चौधरी, डॉ. रूप सिंह, रामप्रकाश गर्ग, विपिन चौधरी, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार गोयल, रितिभा नाहटा, सुनीता रानी सिंघल, मुकेश कुमार सिंघल, नवनीत गुप्ता, डॉ. नितिन रस्तोगी, डॉ. मोनिका रस्तोगी, रोहित गुप्ता, हिमांशु सिंघल, बरखा झालानी, आनंद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शैलेंद्र सेंगर, मनोज जैन, ममता अग्रवाल, मीनाक्षी सोनी, सुनीता सोनी, सुषमा यादव, राजेश द्विवेदी, विजय बंसल, राजीव नाकरा, रुपेश सर्राफ, जे.एन. सोढ़ी, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स से अनिल यादव, हर्ष महेश्वरी, सरिता अग्रवाल, दया अग्रवाल, कामिनी सिंघल सहित परिषद के अनेक सदस्य और भिवाड़ी की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में आतिथियों के साथ नए पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 4
Users Today : 131
Total Users : 4563245
Views Today : 155
Total views : 4579545
Read More