भिवाड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा: चार बाईक चोर गिरफ्तार, 8 बाईक बरामद

SHARE:


NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
भिवाड़ी फेज थर्ड थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि गत 18 मई को धारुहेड़ा सेक्टर छह थाना क्षेत्र के मालपुरा गांव निवासी हरिकिशन ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित हरिकिशन मोटरसाइकिल लॉक करके खड़ी कर यूआईटी सेक्टर छहस्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था और वापस आया तो उसकी बाईक वहां नहीं मिली। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने गत 28 मई को कहरानी पानी की टंकी के पास से तीन आरोपियों – विकास उर्फ पोनी (निवासी मिलकपुर गुर्जर, भिवाड़ी), निखिल राजपूत (निवासी अथमल गोला, जिला पटना, बिहार, हाल किरायेदार भिवाड़ी) और आकाश जाटव (निवासी जाटव मोहल्ला, भिवाड़ी) को धर दबोचा और उनके पास से चोरी की बाईक बरामद किया। इसके बाद कैपिटल मॉल के पास से इस गिरोह के एक और सदस्य विक्की उर्फ बच्ची (निवासी झिवाणा, थाना चौपानकी) को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल जब्त किया।

 

कबाड़ियों व मैकेनिक को बेच देते मोटरसाइकिल के पार्ट्स

पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों को कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स को अलग-अलग करके स्थानीय मिस्त्रियों और कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से चोरी की गई छह अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस अब इन गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में सक्रिय अन्य नकबजन और मोबाइल चोरी के आरोपियों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

 

 

भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस की गिरफ्त में बाईक चोरी के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More