
NCRkhabar@Jaipur/Bhiwadi. खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (KKIA) के अध्यक्ष प्रदीप दायमा ने खुशखेड़ा व कारोली औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त आधारभूत संरचना और बिजली आपूर्ति की खस्ताहाल व्यवस्था के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने शनिवार को जयपुर में रीको की प्रबंध निदेशक व खैरथल तिजारा (Khairthal-Tijara) जिले की प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार और जयपुर डिस्कॉम (Jaipur Discom) की प्रबंधक निदेशक आरती डोगरा से मुलाकात कर औद्योगिक इकाइयों की पीड़ा बयान की और समस्याओं के त्वरित समाधान की पुरजोर मांग उठाई। उनके साथ केकेआईए के आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल व हिमांशु शर्मा भी थे। दायमा ने कहा कि यदि जल्द ही इन मूलभूत समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो क्षेत्र के औद्योगिक विकास की रफ्तार थम जाएगी।
औद्योगिक विकास की राह में रोड़े, केकेआईए अध्यक्ष ने गिनाईं प्रमुख समस्याएं:
केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा ने रीको की प्रबंध निदेशक को सौंपे ज्ञापन में थापर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने और एमओयू धारकों को रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त जिला खैरथल-तिजारा की प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार से राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की नीलामी में सफल बोलीदाताओं को आवंटन पत्र जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने और 15 प्रतिशत राशि जमा करने के बावजूद कई आवंटियों को चार महीने तक आवंटन पत्र नहीं मिले हैं, बल्कि उन्हें निरस्तीकरण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे आवेदकों में निराशा का माहौल है। रीको की प्रबंध निदेशक व खैरथल तिजारा जिले की प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार ने उक्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

जयपुर डिस्कॉम की एमडी से विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग




Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437



