
NCRkhabar@Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी (St. Xaviour School) में जेवियर कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब मेजबान स्कूल ने अपने नाम किया। मेजबान संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ने सागर स्कूल, तिजारा को 23-21 के करीबी स्कोर से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं खराब मौसम के कारण छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते संत जेवियर स्कूल, बहरोड़ और संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में गुरुकुलम स्कूल, रेवाड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही जबकि छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान आरपीएस स्कूल, धारूहेड़ा ने हासिल किया। मेजबान संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में संत जेवियर स्कूल के जतिन दायमा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (छात्र) व वामिका खुराना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (छात्रा) एवं बेस्ट स्कोरर (छात्र) व चिराग (संत जेवियर स्कूल, बहरोड़) तथा बेस्ट स्कोरर (छात्रा) का पुरस्कार सागर स्कूल तिजारा की प्रिशनी को प्रदान किया गया।
समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और हारने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निराश न हों और अगले साल और भी बेहतर तैयारी के साथ वापस आएं। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Views: 212
Users Today : 20
Total Users : 4580064
Views Today : 44
Total views : 4602130



