भारत विकास परिषद की ओर से एनीमिया जांच शिविर का आयोजन, 650 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद, भिवाड़ी की ओर से सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 650 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे बच्चों को विशेष मार्गदर्शन और दवाइयां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में एनीमिया की जांच करना और उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। एनीमिया, यानी शरीर में खून की कमी, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, यह जांच शिविर आयोजित किया गया।
जांच शिविर में डॉ. राकेश सोनी और उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बच्चों की गहनता से जांच की और हीमोग्लोबिन के स्तर का पता लगाया। जिन बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, उन्हें डॉ. राकेश सोनी ने पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाइयां और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के बारे में महत्वपूर्ण सलाह दी। इसके अलावा, सभी जरूरतमंद बच्चों को आयरन की टैबलेट्स भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता मीनाक्षी सोनी और संस्कार प्रकल्प प्रमुख  सुनीता यादव ने भी बच्चों के स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने इस दौरान परिषद के पांच सूत्रों – संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परिषद इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के हित में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 6
Users Today : 16
Total Users : 4580060
Views Today : 38
Total views : 4602124
Read More