भिवाड़ी से खाटूश्याम तक 2121 फीट लंबी ध्वजा के साथ 14 को निकलेगी पदयात्रा

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे से खाटूश्याम तक गुडफेथ प्रॉपर्टी और श्याम परिवार की ओर से 14 अगस्त से पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस साल की यात्रा की सबसे बड़ी खासियत है 2121 फीट लंबी ध्वजा, जिसे लेकर पाँच सौ से अधिक श्रद्धालु खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा 18 अगस्त को खाटू धाम पहुंचकर संपन्न होगी, जहां बाबा श्याम के दर्शन कर सभी भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि सूरत से 2121 फुट लांबा निशान मंगवाया गया है जबकि बाबा का श्रंगार का दिल्ली से मंगवाया जाएगा.  यह पदयात्रा भिवाड़ी से शुरू होकर शाहजहांपुर, कोटपूतली, आतेला, शाहपुरा, त्रिवेणी धाम, और रींगस जैसे प्रमुख पड़ावों से गुजरेगी। प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है। इस यात्रा में सूरजगढ़  चुरू के प्रसिद्ध भजन गायक सुनील शर्मा व विजय राजपूत बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे।
इस पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी श्याम प्रेमियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क है। यात्रा में शामिल होने के लिए भिवाड़ी, तावडू, धारुहेड़ा, दिल्ली, गाजियाबाद, कोलकाता, सूरजगढ़ व पटौदी सहित अन्य स्थानों से अब तक 300 से अधिक लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं और आयोजकों को उम्मीद है कि यह संख्या पाँच सौ से भी अधिक होगी। यह तीसरी बार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले, दो बार रींगस तक पदयात्रा निकाली गई थी, जिसमें सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121
Read More