मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला के नन्हें बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

SHARE:

ncrkhabar @Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला (Modern Public school Aadharshila) के छोटे-छोटे छात्रों ने रक्षाबंधन का त्योहार एक अनूठे अंदाज़ में मनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ उन्हें सम्मान दिया, बल्कि उनकी सुरक्षा का वचन भी लिया। बच्चों की इस भावपूर्ण पहल ने अधिकारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और इस त्योहार को और भी खास बना दिया। बच्चों ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण (IPS Prashant Kiran, SP Bhiwadi), एएसपी अतुल साहू और भिवाड़ी फेज थर्ड के एसएचओ सत्य नारायण को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी की इस पहल की सभी ने सराहना की तथा प्रिंसिपल पीके साजू ने भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बच्चों ने कहा कि जिस तरह उनके भाई उनकी रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस अधिकारी भी दिन-रात उनकी सुरक्षा करते हैं। यह राखी उनके समर्पण और सेवा के प्रति उनका सम्मान है। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल की डिप्टी हेडमिस्ट्रेस रितु ग्रोवर ने छात्रों को इस अनुभव के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन किया।

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण को रक्षासूत्र बांधती बच्ची

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 24
Total Users : 4572707
Views Today : 26
Total views : 4592225
Read More