मधुबन रेजिडेंस सोसाइटी में पहली बार श्री गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में उमड़ा श्रद्धा-सागर

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi. कस्बे के कालीखोली बाबा मोहनराम मार्ग पर स्थित मधुबन रेजिडेंस सोसाइटी में पहली बार श्री गणेश चतुर्थी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माहौल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

 विस्तृत खबर

भिवाड़ी के मधुबन रेजिडेंस सोसाइटी में इस बार का गणेश उत्सव खास रहा, क्योंकि यहां पहली बार श्री गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन हुआ। गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना पूरे विधि-विधान से की गई और पूजन-अर्चन के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठजन आरसी वर्मा और सुरेश कुमार अग्रवाल ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मधुबन परिवार के समस्त सदस्य सहित आस-पड़ोस की कॉलोनियों के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे दिन भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं ने भी बड़ी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस आयोजन को लेकर सोसाइटी में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने इसे समाज को एकजुट करने वाला अवसर बताया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 0
Users Today : 91
Total Users : 4563205
Views Today : 105
Total views : 4579495
Read More