भिवाड़ी-टपूकड़ा में विप्र सेना की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, छह तहसीलों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi. विप्र सेना की भिवाड़ी-टपूकड़ा तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को यूसीएसकेम प्रांगण में बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन से हुई। इससे पूर्व विप्र सेना के जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक के नेतृत्व में डीजे और गाड़ियों का काफिला मनसा चौक पहुंचा, जहां अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सर्वेश शरण जोशी और विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम आचार्य, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी किरण शर्मा, फूलबाग थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा, संरक्षक जी.एल. स्वामी, राम सिंह, विष्णु शर्मा एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष गौरव भारद्वाज, मनोज पांडे, अलका मिश्रा, अभिरुचि अवस्थी और रीना पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

छह तहसीलों के अध्यक्षों का हुआ सम्मान

भिवाड़ी-टपूकड़ा से मनोज पांडे ने शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा तिजारा से मनीष शर्मा, कोटकासिम से डॉ. अरुण मुदगिल, मुंडावर से सत्यनारायण शर्मा, किशनगढ़ से राजेंद्र शर्मा, खैरथल से कैलाशचंद जोशी और हरसौली से हेमंत शर्मा को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जसई मुंडावर के सरपंच विरु पंडित को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 7
Users Today : 158
Total Users : 4563272
Views Today : 207
Total views : 4579597
Read More