अलवर जिला प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल सात घंटे बाद समाप्त

SHARE:

ncrkhabar@alwar. अलवर  जिले के भर्तृहरि मेला के दौरान QRT पुलिसकर्मियों द्वारा एम्बुलेंस कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को अलवर में 108 एम्बुलेंस कर्मचारी सुबह नौ बजे हड़ताल पर बैठ गए। जिला प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद दोपहर 4 बजे से हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए।

अलवर जिलाध्यक्ष शीशराम गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई थी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, जिससे कर्मचारियों की नाराजगी शांत हुई और हड़ताल समाप्त हुई। खैरथल तिजारा जिलाध्यक्ष अंसार खान ने  बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया गया और जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच यह संवाद भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद करेगा। अलवर व खैरथल तिजारा जिलाध्यक्ष दोनों ने कर्मचारियों को संयम बनाए रखने और ड्यूटी पर लौटने के लिए धन्यवाद दिया। इस घटना के बाद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More