तिजारा सीडीटी की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 साल से फरार 2 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-Tijara/Bhiwadi. तिजारा क्राइम डिटेक्शन टीम (CDT) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बच्ची के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पिछले नौ साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी मुबीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह वर्ष 2016 से पुलिस की पकड़ से लगातार बचता फिर रहा था। तिजारा सीडीटी टीम के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देश पर जिले में पुराने लूट, डकैती, हत्या, पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान टीम को जानकारी मिली कि नौ साल से फरार आरोपी मुबीन की क्षेत्र में आवाजाही बढ़ी है और उस पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित है। सीडीटी टीम ने आरोपी की गतिविधियों और ठिकानों के बारे में लगातार गुप्त सूचनाएँ जुटाईं। टीम ने उसके आसपास के गांवों में खास निगरानी रखी और मुखबिरों के माध्यम से उसकी लोकेशन की पुष्टि की। मंगलवार को हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सूचना मिली कि मुबीन नीमली तिजारा क्षेत्र में देखा गया है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मुबीन को तिजारा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उससे पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज पुराने मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

तिजारा क्राइम डिटेक्शन टीम (सीडीटी) की गिरफ्त में आरोपी मुबीन।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 99
Total Users : 4563213
Views Today : 114
Total views : 4579504
Read More