मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में भारत विकास परिषद का गुरु अभिनंदन–छात्र वंदन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद की ओर से मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी, आधारशिला परिसर में गुरु अभिनंदन–छात्र वंदन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को एक मंच पर लाकर विद्यालय समुदाय में उत्साह का नया संचार किया। परिषद के इस आयोजन का मुख्य फोकस शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों की विशेष उपलब्धियों को सराहना देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। भारत विकास परिषद की ओर से अध्यक्ष अमित नाहटा, शाखा संयोजक (संस्कार) सुनीता यादव, प्रकल्प प्रभारी मनोज जैन और रुपेश सर्राफ ने उपस्थित होकर पूरे आयोजन का नेतृत्व किया। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु-परंपरा और भारतीय संस्कृति की महत्ता को उजागर किया। साथ ही मेघावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध 

कार्यक्रम में कक्षा दो की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी और डिप्टी हेडमिस्ट्रेस ऋतु ग्रोवर भी उपस्थित रहीं। एमपीएस की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों को प्रेरित करता है और विद्यार्थियों में उत्कृष्टता का भाव जगाता है। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अनुशासनपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण ने इसे यादगार बना दिया।

 

भारत विकास परिषद की ओर से मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी, आधारशिला में गुरु अभिनंदन–छात्र वंदन कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक एवं विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 5 1 1
Users Today : 180
Total Users : 151511
Views Today : 232
Views This Year : 67868
Total views : 240288
Read More