BMA अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया जयपुर रेंज आईजी व भिवाड़ी एसपी के स्वागत, आईजी से की औद्योगिक सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन व नफरी बढ़ाने की मांग

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और संसाधनों को मजबूत बनाने को लेकर गुरुवार को बीएमए कार्यालय में उद्योगपतियों और पुलिस प्रशासन के बीच अहम बैठक हुई। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) सभागार में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने जयपुर रेंज आईजी एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

बैठक के दौरान बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों, अपराध नियंत्रण, चौकसी व्यवस्था और पुलिस संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों को विस्तार से सामने रखा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होने से निवेशकों का विश्वास भी बढ़ेगा और उद्योगों की उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बीएमए ने पुलिस विभाग में आवश्यक संसाधन—जैसे गश्त वाहन, जनशक्ति और तकनीकी उपकरण—बढ़ाने की मांग रखी। इस पर जयपुर रेंज आईजी सुहासा ने आश्वासन दिया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस नफ़री बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वे पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाएँ और उद्योग क्षेत्र में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिक सतर्क रहें।

इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, संयुक्त प्रयासों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी समेत अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुखों में गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, अशोक कुमार जैन, समपूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उद्देस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनिल मुखिया, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, मनिष सिंह, मानद संयुक्त सचिव ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, पी.सी. राय, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, सुनिल सोलंकी, किशन लाल, बी.डी. यादव सहित अन्य उद्योगपति शामिल रहे।

 

 

बीएमए की प्रमुख मांगें

 

– औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस नफरी बढ़ाई जाए

– गश्त वाहन एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं

साइबर ठगी रोकने के लिए विशेष सेल की व्यवस्था

– औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा चौकियों को मज़बूत किया जाए

– पुलिस-उद्योग सहयोग को संस्थागत रूप दिया जाए

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) सभागार में जयपुर रेंज आईजी एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण का स्वागत करते बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान।
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमी।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 5 2 2
Users Today : 191
Total Users : 151522
Views Today : 248
Views This Year : 67884
Total views : 240304
Read More