12 दिसंबर को जयपुर में होगी भिवाड़ी पुलिस जिले के लिए कांस्टेबल भर्ती की पीईटी-पीएसटी परीक्षा

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस जिले के लिए कांस्टेबल (सामान्य/चालक) भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा (पीईटी व पीएसटी) का आयोजन 12 दिसंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में प्रातः 5 बजे से किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, राजस्थान जयपुर के निर्देशों के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार भिवाड़ी पुलिस जिले के कांस्टेबल (सामान्य/चालक) पदों के लिए पीईटी व पीएसटी 12 दिसंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 5 बजे से शुरू होगी।

जिला पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उम्मीदवारों को साथ में विज्ञप्ति क्रमांक 1360 (दिनांक 09.04.2025) के बिंदु 16 में वर्णित आवश्यक प्रमाण-पत्र, वेबसाइट से डाउनलोड किया गया कॉल लेटर, स्व-प्रमाणित दस्तावेज, पासपोर्ट आकार के आठ फोटो, अधिकृत चिकित्सक से जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करनी होगी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रमुख दिशा-निर्देश :

• ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र— आवेदन तिथि से पूर्व 2024-25 वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन जारी प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा।

• इनकम एंड एसेट सर्टिफिकेट— सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 6 मई 2022 के परिपत्र के अनुसार शपथ पत्र पर पूर्व में जारी प्रमाण-पत्र तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।

• आरक्षित वर्ग प्रमाण-पत्र— 9 सितंबर 2015 के अनुसार एससी/एसटी प्रमाण-पत्र आजीवन वैध, जबकि ओबीसी अभ्यर्थियों का ‘नॉन क्रीमी लेयर’ शपथ पत्र तीन वर्ष तक वैध माना जाएगा।

 

आईपीएस प्रशांत किरण, एसपी भिवाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

1 0 0 8 4 2
Users Today : 15
Total Users : 100842
Views Today : 22
Views This Year : 4085
Total views : 176505
Read More