प्रेसिडेंसी स्कूल में छाई स्केटर्स की रफ्तार, नन्हे स्केटर्स ने किया सबको प्रभावित

SHARE:

प्रेसीडेंसी स्कूल में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व उद्यमी अमित नाहटा से पदक प्राप्त करते हुए प्रतिभागी।

Sports@ncrkhabar. com-Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ स्थित प्रेसिडेंसी स्कूल में विश्वजीत स्पोर्ट्स अकेडमी की ओर से आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रविवार को छोटे-बड़े स्केटर्स ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर न केवल खेल के प्रति अपनी रुचि दर्शाई, बल्कि स्केटिंग के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी स्पष्ट किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की तेजी, संतुलन और कला को देखकर उपस्थित अभिभावक भी रोमांचित नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमित नाहटा जैन ने विजयी प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। नाहटा ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और आत्मविश्वास का आधार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साह को सराहा। अकेडमी के प्रशिक्षक विश्वजीत ने मुख्य अतिथि अमित नाहटा का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नया मंच और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि अकेडमी का उद्देश्य बच्चों को स्केटिंग जैसे रोचक खेल में तराशकर भविष्य के लिए तैयार करना है।

प्रेसीडेंसी स्कूल में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व उद्यमी अमित नाहटा का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत करते आयोजक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107
Read More