भिवाड़ी में 10 व 11 जनवरी को होगा राजमेडिकोन 2026 का आयोजन, राजस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे चिकित्सा नवाचार पर मंथन

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भिवाड़ी शाखा की ओर से आगामी 10 और 11 जनवरी को भिवाड़ी में राज्यस्तरीय चिकित्सा सम्मेलन राजमेडिकोन 2026 का आयोजन करने जा रही है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आईएमए की आयोजन समिति ने तैयारियों को गति दे दी है और मंगलवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस राज्यस्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आईएमए टीम को शुभकामनाएँ देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय बढ़ता है और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को नई दिशा मिलती है। केंद्रीय मंत्री को निमंत्रण देने पहुंची टीम में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. रूपसिंह, सचिव डॉ. अजय गोयल, सह सचिव डॉ. मुदित मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौहान, डॉ. नीरज अग्रवाल व डॉ. सागर अरोड़ा शामिल रहे। आईएमए भिवाड़ी के सचिव डॉ मुदित मित्तल ने बताया कि राजमेडिकोन 2026 मेडिकल जगत का एक प्रमुख मंच बनने जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ विशेषज्ञ, चिकित्सक, युवा डॉक्टर एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र के उभरते नवाचार, नवीन शोध, आधुनिक तकनीक, सामुदायिक स्वास्थ्य चुनौतियाँ और उनके समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा जगत में नई खोजों और प्रगतिशील सोच को साझा कर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और मज़बूत बनाना है। विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान, पैनल चर्चा, कार्यशालाएँ और ज्ञानवर्धक सत्र सम्मेलन को विशेष बनाएंगे। राजमेडिकोन 2026 से भिवाड़ी न सिर्फ चिकित्सा जगत में चर्चा का केंद्र बनेगा, बल्कि युवा डॉक्टर्स को भी अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को निमंत्रण पत्र देते आईएमए पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More