

ncrkhabar@Bhiwadi. अभिभाषक संघ भिवाड़ी के शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव 2025–26 में सर्वसम्मति से एडवोकेट मुनफीद खान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि संघ के अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव के साथ अधिवक्ताओं ने एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। शुक्रवार को आयोजित इस प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी एडवोकेट पुर्णसिंह, मिथुन सिंह और मुकेश भिदुडी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जयपाल, सचिव सुनील कुमार यादव, सह सचिव धर्मेन्द्र तोंगड, कोषाध्यक्ष सुमन यादव और पुस्तकालय अध्यक्ष अंकित यादव निर्विरोध चुने गए। इस दौरान अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नीरज तंवर, बिशम्बर दयाल, दिनेश तंवर, महेश नागर, विरेंद्र पांचाल, नरेन्द्र दायमा, अभय सिंह दायमा, मनीष यादव, इन्द्रपाल तंवर, चन्द्रपाल, यशबीर दायमा, अंकित कुमार, बाबू लाल शर्मा, नाशिर खान, होशियार सिंह, पदम सिंह, नरेश कुमार, सयार खान, धीरज कुमार, केतन तंवर, भूपेंद्र, नितिन कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


Users Today : 9
Total Users : 4580053
Views Today : 24
Total views : 4602110



