जिला कलक्टर किशोर कुमार को बीएमए ने दी भावभीनी विदाई

SHARE:

business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) की ओर से गुरुवार को जिला कलक्टर किशोर कुमार के स्थानांतरण पर आयोजित विशेष समारोह में लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिला कलक्टर रहने के दौरान उद्योग जगत व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल, पारदर्शिता और विकासात्मक कार्यों के लिए आईएएस किशोर कुमार को बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ, फूलमाला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ने आईएएस किशोर कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिले में उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आईएएस किशोर कुमार का व्यवहार, त्वरित निर्णय क्षमता और उद्यमियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण हमेशा प्रेरणादायी रहा। समारोह के दौरान आईएएस किशोर कुमार ने बीएमए और भिवाड़ी उद्योग जगत का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि खैरथल तिजारा जिले में कार्य करना हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा। कार्यक्रम में बीएमए के मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजेश अग्रवाल, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, अशोक कुमार जैन, समपूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, नाथूराम चौधरी, सुनिल मुखिया, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, मनीष सिंह, मानद संयुक्त सचिव ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, पी.सी. राय, तरसेम लाल, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन लाल, बी.डी. यादव सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी व योगेश जैन आदि पदाधिकारी जिला कलक्टर किशोर कुमार को साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 99
Total Users : 4563213
Views Today : 115
Total views : 4579505
Read More