Gurugram Police: सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी बेरला से गिरफ्तार

SHARE:

crime@ncrkhabar. com- Gurugram. गुरुग्राम पुलिस ने पुराने सिक्के और नोट ऊंची कीमत पर बेचने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिजारा थाना क्षेत्र के बेरला निवासी समयदीन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी समयदीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने सिक्के और विशेष नोट खरीदने-बेचने के विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता था, तो उससे सिक्कों और नोटों की फोटो मंगवाकर उनकी कीमत लाखों रुपये बताई जाती थी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे। इस संबंध में एक पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेरला गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर Facebook, Instagram और YouTube पर फर्जी विज्ञापन डालता था और लोगों को ऊंची कीमत का लालच देकर ठगी करता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More