टपूकड़ा में कल रहेगी छह घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi/Tapukada. भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाइवे को रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते टपूकड़ा क्षेत्र में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित शटडाउन के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जानकारी के अनुसार, 220 केवी जीएसएस करौली से निकलने वाले 33 केवी एनडीएलसी फीडर पर रोड चौड़ीकरण कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते नौगांवा जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। बिजली बंद रहने से माशीत, गेलपुर, हसनपुर, मिठियावास और जखोपुर सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही टपूकड़ा कस्बे में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन के कारण टपूकड़ा क्षेत्र की कई आवासीय सोसायटियों और आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। इनमें कृष्ण सिटी, ट्रेहान विवांता, बीडीआई अंबराम और टेरा कैसल सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More