श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंगस लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने किया 71 यूनिट रक्तदान

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा के उद्देश्य से कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रोटरी क्लब न्यू गुरुग्राम एवं रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ कंपनी के कार्यकारी निदेशक सुमंत्रा मुखर्जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सुमंत्रा मुखर्जी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कर्मचारियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर में श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड के कर्मचारियों ने 71 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, कप एवं पानी की बोतल उपहार में दी गई। शिविर में कंपनी के उपमहाप्रबंधक गिरीश शर्मा, अनिल यादव, करण सिंह यादव, नरेंद्र भारती तथा रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की उपमा जैन और ममता अग्रवाल सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More