Panchayat Election News : तिजारा विधायक महंत बालक नाथ ने गांवों में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.पंचायत चुनाव को लेकर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के करीब 15 गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सशक्त, समृद्ध और विकसित तिजारा के निर्माण के लिए भाजपा के विजय अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक ने कमालपुर, लाडमका, मिरचूनी, मुसारी, बूबकाहेड़ा, गंधौला, सारेकलां, इंदौर, मेंहदीका, खेड़ी और हुसेपुर सहित करीब 15 गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय अभियान में आमजन की भागीदारी ही गांवों के विकास की मजबूत नींव रखेगी। एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सशक्त सरकार जरूरी है। राजस्थान के पंचायत चुनावों के माध्यम से इसी दिशा में मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

महंत बालक नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया गया है। सरकार की विकास योजनाओं और नीतियों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से तिजारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। विधायक ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में 12 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के कालाका, थड़ा, सौथल और तातारपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित है।

फोटो कैप्शन – पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 5 2 6
Users Today : 31
Total Users : 4585264
Views Today : 33
Total views : 4609663
Read More