


ncrkhabar@Bhiwadi.। भिवाड़ी स्थित मार ग्रेगोरियस ऑर्थोडॉक्स चर्च में महान संत परुमाला तिरुमेनी (संत ग्रेगोरियस ऑफ परुमाला) की पुण्यतिथि के अवसर पर वार्षिक चर्च पर्व धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पवित्र शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें चर्च के सदस्यों के साथ विभिन्न समुदायों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजित पवित्र शोभायात्रा को सायरो-मालाबार चर्च के परम आदरणीय धर्माध्यक्ष हिस ग्रेस मार थॉमस पाडियाथ ने आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में रेव. फादर एलन रॉय और चर्च के विकार रेव. फादर साजू थॉमस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर चर्च के विकार रेव. फादर साजू थॉमस ने भिवाड़ी नगर पालिका के पार्षद जगपाल सिंह एवं जय ढाका का स्वागत और अभिनंदन किया। पर्व के दौरान संत परुमाला तिरुमेनी के सम्मान में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। श्रद्धालुओं ने पवित्र शोभायात्रा में शामिल होकर संत के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
चर्च परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता ने आपसी सद्भाव और धार्मिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Users Today : 176
Total Users : 4583779
Views Today : 254
Total views : 4607718


