
NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस की ओर से मंगलवार को आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक भिवाडी करन शर्मा ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाईन, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर झण्डारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। एसपी करण शर्मा ने भिवाड़ी पुलिस जिला के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी आईपीएस सुजीत शंकर एवं हेड कांस्टेबल योगेश को राजस्थान पुलिस के सर्वोच्च सम्मान डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा का संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी, सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (आई.पी.एस), आरपीएस राजकुमार राजोरा, पुलिस निरीक्षक करनी सिंह व उपनिरीक्षक राजेश गजराज सहित समस्त पुलिस थानों के थानाधिकारी मौजूद थे।




Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



