

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police Station) ने बाबा मोहनराम मंदिर के पास मोबाइल लूट के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात के दौरान उपयोग में ली गई बाईक को जब्त किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी मिलकपुर गुर्जर के रहने वाले हैं। आरोपियों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल शिव कुमार व कांस्टेबल कमलेश का विशेष योगदान रहा है। भिवाड़ी थाना एसएचओ हरदयालसिंह ने बताया कि गत नौ मई की शाम को एक महिला अपने लडके साथ बाबा मोहनराम काली खोली धाम जा रही थी। इस दौरान दो-तीन लडके आये और महिला का मोबाईल, सोने का लाकेट व 500 रुपए छीन ले गए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी हाथपाई पर उतारू हो गए। भिवाड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया और लुटेरों की तलाश में जुट गई।

लुटेरों को पकड़ने के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ( IPS Jyeshtha Maitreyi) ने भिवाड़ी थानाधिकारी एसआई हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द से जल्द मुल्जिमों की पहचान कर दस्तयाब करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मुखबिरों से सम्पर्क किया व घटना के आसपास व ईलाका थाना में लगे तकरीबन 20 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित कर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने घटना को अन्जाम देने वाले मिलकपुर गुर्जर निवासी करन (25) पुत्र गोरधन गुर्जर, बुधराम (37) पुत्र रामचंद्र गुर्जर व दीपक (26) पुत्र वीरसिंह जाटव को दस्तयाब कर वारदात में काम ली गई मोटरसईकिल को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से लूटा गया मोबाईल व रूपये को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अन्य वारदात करना कबुल किया है।





Views: 999
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



