खैरथल-तिजारा जिला परिषद की उप जिला प्रमुख बनीं भाजपा की अंजू, लॉटरी से हुआ हार जीत का फैसला

SHARE:

Ncrkhabar@Khairthal-Tijara.खैरथल-तिजारा जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी की अंजू निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों उम्मीदवारों को समान मत मिलने के बाद लॉटरी के जरिए निर्वाचन का फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की अंजू विजयी रहीं।।उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 5 की सदस्य अंजू को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 15 की सदस्य सोनम खान ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। नामांकन पत्रों की जांच और अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान करवाया गया।

दोनों प्रत्याशियों को मिले थे बराबर वोट 

जिला परिषद के कुल 25 निर्वाचित सदस्यों में से 24 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अंजू और कांग्रेस प्रत्याशी सोनम खान को 12-12 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों की बराबरी होने पर निर्वाचन नियमों के अनुसार लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में भाजपा प्रत्याशी अंजू के पक्ष में परिणाम आने पर उन्हें खैरथल-तिजारा जिला परिषद का उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश से निर्वाचन प्रमाण पत्र लेतीं उपजिला प्रमुख अंजू।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 7 8 6
Users Today : 225
Total Users : 4587860
Views Today : 386
Total views : 4613205
Read More