Bhiwadi Education News : सेंट जेवियर्स स्कूल में 2 दिसंबर को होगा वार्षिक उत्सव ‘जेनेसिस 2026, जिला कलक्टर अतुल प्रकाश होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान  सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव ‘एनुअल डे 2026 — जेनेसिस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी

 

विद्यालय की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। अतिथियों एवं अभिभावकों से शाम 4:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर खैरथल-तिजारा जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट अतुल प्रकाश (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली जेसुइट प्रोविंस के प्रांतीय प्रमुख रेव. फा. डॉ. नेल्सन डिसिल्वा (SJ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विद्यालय के मैनेजर रेव. फा. थॉमस कूरियाकोस (SJ) और प्रिंसिपल रेव. फा. जुगल किंडो (SJ) ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम ‘जेनेसिस’ रखी गई है। इसके तहत विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों के अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी एक नजर में

कार्यक्रम: एनुअल डे 2026 — जेनेसिस

दिनांक: 2 दिसंबर 2026, बुधवार

समय: शाम 5 बजे

स्थान: सेंट जेवियर्स स्कूल, भिवाड़ी

मुख्य अतिथि: अतुल प्रकाश, जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा

विशिष्ट अतिथि: रेव. फा. डॉ. नेल्सन डिसिल्वा (SJ)

आयोजक: सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 8 5 5
Users Today : 350
Total Users : 4588557
Views Today : 389
Total views : 4614028
Read More