NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) कनिष्ठ विधि अधिकारी (Junior Legal Officer) परीक्षा 4 व 5 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिये जाएंगे। समस्त प्रश्नों में किसी एक विकल्प का चयन कर उसे भर दिया गया है यह सुनिश्चित करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
राजस्थान लोकसेवा आयोग के सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 वां विकल्प भी दिया जा रहा है। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो 5 वें विकल्प ’’अनुत्तरित प्रश्न’’ का चयन कर भरना होगा। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर ऐसे प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जाता है तो उसे उस परीक्षा के लिए अयोग्य माना जाएगा।



Views: 733
Users Today : 154
Total Users : 4583459
Views Today : 186
Total views : 4607269



