NCRKhabar.Com@ Bhiwadi. सेंट ज़ेवियर स्कूल भिवाड़ी में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर अनिल वाल्डर ने देश की अखंडता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर किया। इसके बाद विद्यालय के संगीत वर्ग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत से संपूर्ण वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। प्रधान छात्र अक्षय जेवियर ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा आजादी के महत्व को समझने का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि फादर अनिल वाल्डर ने उपस्थित आवाम को एकता, देशभक्ति व राष्ट्रीय सूत्र में बंधने का संदेश दिया। प्रधान छात्रा शुभाश्री ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कृष्णा शर्मा व अनमोल रे ने किया।




Post Views: 530
Users Today : 285
Total Users : 144206
Views Today : 338
Views This Year : 58616
Total views : 231036

