NCRKhabar.com@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ( Bhiwadi Phase III) ने मंगलवार को अवैध हथियार दिखाकर लूटपाट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नम्बरी बाईक जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान व हरियाणा में लूटपाट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि परिवादी रोहित ने गत 11 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह और उसके दोस्त रिलेक्सो चौक पर टेम्पो में बैठे हुए थे। इस दौरान सांथलका की तरफ से बाईक लेकर दो युवक आए और उन्होंने देशी कट्टा दिखाकर उनके साथ मारपीट किया तथा मोबाईल छीन कर ले गए। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू किया। पुलिस ने पूर्व दर्ज मुकदमों में वांछित व चालानशुदा अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई तथा आपसी समन्वय से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया।
एसएचओ सचिन शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर तावडू थाना क्षेत्र के पाटूका निवासी मोहम्मद इरफान (33) व रानियाकी निवासी सरफराज उर्फ चिल्लू (23) को दस्तयाब कर उनसे पूछताछ किया तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बिना नम्बरी बाईक जब्त कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा गत 11 अगस्त को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अलीम के पास से बरामद कर लिया था। पीड़ित के अनुसूचित जाति का होने के कारण मामले की जांच डीएसपी (एससी-एसटी सेल) कर रहे हैं।
Views: 631
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486



