![]()
NCRKhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रांगण में स्वतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आज हम उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के गौरव के लिए बहादुरी से लड़ते हुए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया था। हमारा भारत एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी देश है, यही कारण है कि हमारी शक्ति हमारी विविधता में छिपी हुई है। हम सबके लिए यह हर्ष का विषय है, कि 2030 तक हमारा देशआर्थिक रूप से विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में अपना स्थान बनाएगा।आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए, कि हम अपने देश की तरक्की और उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस पर सबको बधाई देते हुए कहा, कि हमें आपसी भेदभाव भुलाकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एन.सी.सी के कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, शास्त्रीय नृत्य एवं पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।



Users Today : 285
Total Users : 144206
Views Today : 338
Views This Year : 58616
Total views : 231036

