भिवाड़ी में जेवियर बास्केटबॉल सीजन 8 का कल होगा फाइनल

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi.सेंट जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में चल रही जेवियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता सीजन 8 के सेमीफाइनल व फाईनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। फाईनल मैच के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुजीत शंकर होंगे। टूर्नामेंट के छात्रा वर्ग में कैनाल वैली ने गुरुकुलम स्कूल को 19-0 से हराकर तथा सेंट जेवियर स्कूल ने राव लालसिंह स्कूल को 20-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह सेंट एंसलम ने चिनार पब्लिक स्कूल अलवर को 18-5 हराकर तथा सागर स्कूल तिजारा ने एम. पी. एस भिवाड़ी  16-6 से हराकर सेमिफाइनल में स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में चिनार पब्लिक स्कूल अलवर ने यूरो स्कूल को 33-12 से हराकर, सेंट जेवियर स्कूल ने राव लालसिंह स्कूल को 27-6 से हराकर, संत एंसलम ने सागर स्कूल को रोमांचकारी मुकाबले में 29-25 से हराकर तथा श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल ने डी. पी. एस को 22-18 से हराकर सेमिफाइनल में स्थान प्राप्त किया। सेंट जेवियर स्कूल के शारीरिक शिक्षक जे. एस. राजपूत ने बताया कि गुरुवार सुबह सेमिफाइनल तथा शाम को फाइनल मैच खेले जायेंगे। राजपूत ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुजीत शंकर होंगे।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 6
Users Today : 18
Total Users : 4580062
Views Today : 40
Total views : 4602126
Read More