NCRKhabar@Bhiwadi.. उद्योग भवन में सोमवार को ‘राजस्थान मिशन 2030‘ अभियान के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु संभाग एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले परामर्श शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त ओम कसेरा ने शिविर आयोजन की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए कि संभाग एवं जिला स्तर पर परामर्श शिविरों का आयोजन 23 अगस्त से 12 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परामर्श शिविरों में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन, उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर सलाहकार, खान मालिक, व्यापार यूनियन, खनिज उद्योगों के प्रतिनिधि, परिवहन यूनियन, स्वयंसेवी संगठन, खादी संघ, बुनकर संघ एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। कसेरा ने निर्देश प्रदान किए कि शिविरों में विभागों द्वारा हितधारकों को योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि हितधारकों से महत्वपूर्ण विषयों, योजनाओं पर प्राप्त सकारात्मक सुझावों पर विचार विमर्श करें व विजन डॉक्यूमेंट के रूप में दर्ज करें। उन्होंने शिविरों की बेहतर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों के सफल आयोजन हेतु उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, रीको, खान एवं भूविज्ञान विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय व टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। श्री कसेरा ने परामर्श शिविर आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए।




Users Today : 125
Total Users : 143657
Views Today : 141
Views This Year : 57956
Total views : 230376



